NEWS

तृणमूल के 65 वर्ष से अधिक उम्र के सांसद संसद सत्र में नहीं होंगे शामिल

Kolkata. तृणमूल कांग्रेस के 65 साल से अधिक उम्र के सांसद आगामी मानसून सत्र से संभवत: दूर रहेंगे ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. हालांकि, अभी पार्टी नेतृत्व की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई संवाद नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 65 साल से अधिक उम्र के पार्टी सांसदों को संसद सत्र में शामिल नहीं होने की सलाह दी गई है.

उम्र 65 साल से अधिक है और संक्रमण का खतरा

उत्तर कोलकाता से लोकसभा सदस्य 67 वर्षीय सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि वह यहीं ( कोलकाता ) से ही लोकसभा में अपने साथी सदस्यों से समन्वय करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं संसद सत्र में शामिल नहीं होऊंगा क्योंकि मेरी उम्र 65 साल से अधिक है और संक्रमण का खतरा है. मैं लोकसभा में पार्टी सदस्यों के साथ समन्वय करूंगा.

संसदीय प्रक्रिया को छोड़ना नहीं चाहते : सौगत

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दमदम से लोकसभा सदस्य सौगत रॉय ने कहा कि वह संसदीय प्रक्रिया को छोड़ना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा कोई एक नियम नहीं बनाया गया है. 65 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति सत्र में शामिल होना चाहता है तो वह शामिल हो सकता है. गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर को शुरू होगा और एक अक्टूबर तक जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button