Court NewsJharkhandRanchi

लैंड स्कैम: मोहमद अफसर अली की जमानत अर्जी पीएमएलए कोर्ट ने की खारिज

Ranchi: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े बड़गांई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी मोहमद अफसर अली की जमानत याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अफसर अली की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया. 13 मई को याचिका दायर कर आरोपी अफसर ने जमानत की गुहार लगाई थी. दरअसल, 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में ईडी ने उसे 17 अप्रैल को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है. अफसर अली जमीन की फर्जी दस्तावेज बनाने के मास्टरमाइंड है .सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में 14 अप्रैल 2023 को ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में है. 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 11 को ईडी ने गिरफ्तार किया है.मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से 28 जून को जमानत मिली है.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने डीसी रांची से पूछा, सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना के लिए क्यों नहीं दी जा रही है जमीन

Related Articles

Back to top button