Crime NewsJamshedpurJharkhandJharkhand Politics

Jharkhand के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी पर जमशेदपुर में केस, भाजपा नेता ने साकची थाना में दर्ज करायी FIR

Jamshedpur: झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के ख‍िलाफ जमशेदपुर में केस दर्ज क‍िया गया है. साकची थाने में भाजपा नेता मंत्री के ख‍िलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. देवेंद्र स‍िंह ने कहा है क‍ि जहांगीरपुरी मामले पर मंत्री का बयान सांप्रदायि‍क सद्भाव ब‍िगाड़ने वाला है. देवेंद्र सिंह जमशेदपुर पश्चिम से व‍िधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला बयान नहीं देना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री से मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग भी की है.
गौरतलब हो क‍ि राज्य के पर्यटन, युवा, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी (Hafizul Hassan Ansari) ने गढ़वा में विवादास्पद बयान दिया था. हफीजुल हसन अंसारी ने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि अगर देश में मुस्लिमों को परेशान किया गया तो इसका नुकसान हिंदुओं को उठाना पड़ेगा. उन्होंने कहा था कि जब एक धर्म विशेष के 20 लोगों के ज्यादा डिस्टर्ब होने पर उनका घर बंद होगा, तो दूसरे पक्ष के 70 लोगों का भी घर बंद होगा. इससे सभी को नुकसान होगा.

ये भी पढ़ें- World Laughter Day: इन 10 स्टैंड-अप कलाकारों और ओटीटी पर उपलब्ध उनके स्पेशल्स के साथ मनाएं वर्ल्ड लाफ्टर डे 

Related Articles

Back to top button