JharkhandRanchi

मोदी सरकार का तोहफा, अब हर दरवाजे पर बैंक : महेश पोद्दार              

Ranchi : झारखंड से राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कोलकाता के नदिया मुख्य डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की लॉन्चिंग की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर व्यक्ति के पास बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के क्रम में एक बड़ा विकल्प इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) शुरू करने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शनिवार को इसका उदघाटन किया.

इसे भी पढ़ेंःकोयलांचल में रंगदारी और कोयले की कमाई पर वर्चस्व को लेकर 29 साल में हुईंं 340 से ज्यादा हत्याएं

अभियान का हिस्सा बनना अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय

इसके साथ ही देश भर में अलग अलग स्थानों पर लोक महत्व के इस अनूठी बैंकिंग व्यवस्था का उदघाटन हो रहा है,  मैं भी उस अभियान का निमित्त बनकर उपस्थित हुआ. मेरे लिए इस अभियान का हिस्सा बनना अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है. मेरी खुशी में इसलिए भी चार चांद लग गए हैं क्योंकि मैं बंगाल के नदिया में जन जन तक बैंकिंग व्यवस्था की पहुंच बनानेवाले अभियान का हिस्सा बनने आया हूं और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बंगाल की राजधानी कोलकाता से 9 मई 2015 को जन जन तक पेंशन सुविधा पहुंचाने के लिए अटल पेंशन योजना शुरु की थी.

उन्होंने कहा कि आइपीपीबी की देश के हर जिले में कम से कम एक शाखा होगी. इसे पूरे देश में पहुंचाने के लिए पोस्ट विभाग के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा. देश भर में 40 हजार पोस्ट मैन हैं और 2.6 लाख डाक सेवक है. सरकार इन सभी का इस्तेमाल बैंकिंग सेवाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए करने जा रही है.इन डाक सेवकों को आइपीपीबी के मुनाफे में से 30 पर्सेंट कमीशन के तौर पर भी दिए जाने की योजना है, जिससे कर्मचारियों के उत्साह में कमी न आए.

आने वाले दिनों में ये सेवा देश के 1.55 लाख एक्सेस प्वाइंट पर शुरू हो जाएगी. यही नहीं इन सेवाओं के लिए पोस्ट विभाग के 11 हजार कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को बैंकिंग सेवाएं देंगे. आइपीपीबी के तहत गांव के लोगों को बचत खाता, चालू खाता, मनी ट्रांसफर तथा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के अलावा बिल, यूटिलिटी एवं व्यापारिक भुगतान जैसी अनेक सेवाएं प्राप्त होंगी. इस बैंक के बचत खाता में आप विदेश से पैसे को मंगा सकते हैं. इस खाते में रेमीटेंस के आने पर कोई रोक-टोक नहीं है.

सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तरह आइपीपीबी भी अपने खाताधारकों को एटीएम कार्ड के अलावा इंटरनेट बैंकिेंग और अन्य डिजीटल पेमेंट की सुविधाएं भी प्रदान करेंगा.

Related Articles

Back to top button