ChaibasaCrime NewsJharkhand

Chakradharpur: चक्रधरपुर पुल‍िस के हत्‍थे चढ़ा युवती से दुष्‍कर्म का आरोपी, गया जेल

Chakradharpur : दुष्‍कर्म मामले में फरार आरोपी को चक्रधरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पोटका सोकासाई निवासी गोपाल सांडिल के पुत्र साबू सांडिल पर दुष्‍कर्म का आरोप है. इस संबंध में युवती ने 22 जून को चक्रधरपुर थाना में साबू साडिल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद पुल‍िस उसे तलाश रही थी, लेक‍िन वह फरार चल रहा था. मंगलवार को चक्रधरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली क‍ि दुष्‍कर्म का आरोपी फरार साबू सांडिल अपने घर आया है. सूचना मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस ने छापामारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- SADAR HOSPITAL : स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बाद वर्षों से जमे लिपिक को सिविल सर्जन ने हटाया, लेकिन अभी तक नहीं किया विरमित

Related Articles

Back to top button