
Hazaribagh: जनसंघ से जुड़े चौपारण प्रखंड के पहले भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एपी वर्मा का निधन हो गया. जिसके बाद पूरे चौपारण सहित भाजपाइयो में शोक की लहर है. हृगतिगत रुकने से उनकी मौत हो गयी.
बता दें कि उन्होंने 1987 से 1992 तक भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में काम किया था. डॉ एपी वर्मा का निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सांसद जयंत सिन्हा, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रामस्वरूप पासवान, मंडल अध्यक्ष सुरेश साव, मुकेश सिन्हा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, आशीष गुप्ता, भाजपा नेता राजेन्द्र चन्द्रवंशी, बिरेन्द्र रजक, देवल यादव, सहदेव प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेश साव, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे.




