Sports

शमार जोसेफ आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में खेलते हुए नजर आएंगे

West Indies: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को उनके ही किले गाबा में हिला कर रख दिया था. जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया के तगड़े बैटिंग लाइन अप के परखच्चे उड़ाते हुए गाबा टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 7 विकेट झटके थे.

जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम 27 सालों के लंबे इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही थी. तभी से फैंस को ये उम्मीद थी कि जल्द ही ये गेंदबाज भारत की इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में भी देखने को मिल सकता है. अब वैसा ही हुआ है.

शमार जोसेफ अब आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में खेलते हुए नजर आएंगे. जोसेफ को मार्क वुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर लखनऊ की टीम में शामिल किया गया है. जोसेफ को इस साइनिंग के लिए 3 करोड़ रुपये मिले हैं.

ये जोसेफ का पहला आईपीएल सीजन होगा. बता दें कि शमार जोसेफ ने अपना टेस्ट डेब्यू भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी सीरीज के पहले मैच में किया था और दो ही टेस्ट मैचों के बाद ये खिलाड़ी रातों-रात दुनियाभर की जुबान पर छा गया.

शमार जोसेफ ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट कर दिया था. इसके बाद उसी पारी में जोसेफ ने 4 और विकेट लिए. लेकिन बॉलिंग मिलने से पहले 11वें नंबर पर जोसेफ बल्लेबाजी भी करने आए थे. जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेडली अटैक के सामने 36 रन बनाए थे. इसके बाद अगले ही मैच में 7 विकेट एक ही पारी में लेकर मशहूर हो गए.

 

 

Related Articles

Back to top button