Jamshedpur

सरयू राय ने गोलमुरी में किया डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति का अनावरण

Jamshedpur : देश के प्रथम राष्ट्रपति स्व. डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जयंती पर गोलमुरी के राजेन्द्र भवन में डॉ राजेन्द्र प्रसाद के मूर्ति का अनावरण किया गया. मूर्ति का अनावरण विधायक सरयू राय ने किया. वे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्मारक ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद अपने समय के बेहतरीन मेधावी छात्र थे. देश के प्रथम राष्ट्रपति भी बने थे.  उन्होंने अपने जीवन मे देश के आजादी के लिए कई संघर्ष किये थे. आज की युवा पीढ़ी खासकर छात्र वर्ग के लिए प्रेरणाश्रोत है. उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है.

इसे भी पढ़ें- चक्रधरपुर : पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खपरैल मकान पर पलटा, बड़ा हादसा टला

Related Articles

Back to top button