
Mumbai : मुंबई के कुर्ला से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने एक ठेकेदार को काम ना करने की ऐसी सजा दी है, जो उन पर ही भारी पड़ गई है. दरअसल, मुंबई में बारिश से पहले कुर्ला में नाले की सफाई ठीक तरह से नहीं हुई थी, जिससे गुस्साए शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने ठेकेदार को बुलाया और नाले के पास बैठाकर उस पर कूड़ा डलवाया.
इस दौरान शिवसेना विधायक ने कहा कि जिन लोगों को समय पर होना चाहिए, वो सब गायब हैं. उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने मुझपर विश्वास करके मुझे विधायक बनाया है, मैं उनके विश्वास को नहीं टूटने दूंगा. उन्होंने कहा कि मेरे इलाके में अगर पानी भरेगा तो मैं खुद गटर में उतरकर उसे साफ करूंगा.
इसे भी पढ़ें :शहाबुद्दीन के साहबजादे की सियासत में एंट्री ! राजद को दे सकते हैं शॉक
ठेकेदार पर आरोप बारिश से पहले नहीं कराई सफाई
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena MLA from Chandivali, Dilip Lande makes a contractor sit on water logged road & asks workers to dump garbage on him after a road was waterlogged due to improper drainage cleaning
He says, “I did this as the contractor didn’t do his job properly” (12.6) pic.twitter.com/XjhACTC6PI
— ANI (@ANI) June 13, 2021
बता दें कि शिवसेना विधायक ने एक ठेकेदार को नाले की सफाई करने का ठेका दिया था. ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि बारिश से पहले नाले की सफाई का काम पूरा हो जाएगा, लेकिन ये काम पूरा नहीं हो सका. अब बारिश की वजह से नाले में पानी भर गया, जो सड़कों तक आ गया और इससे इलाके के लोगों को खासी परेशानी होने लगी.
इसे भी पढ़ें :अश्लील भोजपुरी गाने को ले ASP से मिलीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, नीलकमल पर दर्ज कराया है FIR
सोशल मीडिया पर कुछ लोग विधायक की कर रहे हैं आलोचना
इस बात से नाराज विधायक दिलीप लांडे ने ठेकेदार को वहां बुलाया और जहां नाला भर चुका था, वहीं पर ठेकेदार को बैठाकर उसे उस कूड़े से नहला दिया. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग शिवसेना विधायक की ही आलोचना कर रहे हैं. कुछ लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस संग अंतरिक्ष यात्रा के लिए सीट नीलाम, जाने कितने रुपये मिले




