
Ranchi : सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स एक बार फिर चिंतित हो रहे हैं. वजह है सिविल सेवा परीक्षाओं की तिथि एक साथ मिल जाना. झारखंड लोकसेवा आयोग की सातवीं से 10 वीं संयुक्त सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के साथ-साथ तीन अन्य सिविल सेवा परीक्षा की तिथि आसपास ही पड़ रहा है. ऐसे में उम्मीदवारों का कहना है कि बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को इससे दिक्कत हो जायेगी. यूपीएससी, उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अलावा बिहार लोकसेवा आयोग ने भी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है.
इसे भी पढ़ें : नागालैंड में उग्रवादी समझ सुरक्षाबलों ने चलाई गोली, 13 ग्रामीणों की मौत, गृह मंत्री ने जताया दु:ख
तीन सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा एक साथ
जनवरी में चार राज्यों की सिविल सेवा परीक्षा लगभग एक साथ ली जायेगी. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स यूपीएससी के बाद यूपीपीएससी, बिहार और झारखंड की लोकसेवा परीक्षा में शामिल होते हैं. जनवरी में सात से 16 जनवरी तक यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा होने जा रही है. इसके साथ उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा भी 28 जनवरी से 02 फरवरी के बीच ली जायेगी. झारखंड लोकसेवा आयोग भी 28 से 30 जनवरी तक मुख्य परीक्षा लेने की घोषणा कर दी है. इसके बाद बिहार लोकसेवा आयोग ने 23 जनवरी को पीटी परीक्षा आयोजित करने की बात कही है.
जेपीएससी को स्टूडेंट्स कर रहे मेल
दरअसल कई सिविल सेवा परीक्षाओं के एक साथ लिए जाने की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स को परीक्षा छूटने की चिंता सता रही है. उनका कहना है कि झारखंड लोकसेवा आयोग ने सबसे बाद मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित की है. इससे पहले उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग, यूपीएससी और बिहार ने तिथि घोषित कर राखी है. अब सभी परीक्षा लगभग एक साथ ली जायेगी तो स्टूडेंट्स का सेंटर तक पहुंचना मुश्किल होगा. झारखंड लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तिथि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की तिथि से मिल रही है. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए स्टूडेंट्स झारखंड लोकसेवा आयोग किओ मेल कर रहे हैं और स्टूडेंट्स के हित को ध्यान में रखने की गुजारिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : उपराजधानी दुमका में 2.25 करोड़ की लागत से बनेंगे पांच सामुदायिक भवन सह वार्ड विकास केंद्र




