
Patamda : रविवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी बोड़ाम के छोटासुसनी गांव पहुंचे और काली मंदिर में मत्था टेका. मौके पर उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. इसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने नेत्रहीन किशोर शिवनाथ मिश्रा (12) को अबतक पेंशन नहीं मिलने के बारे में बताया. विधायक ने मोबाइल पर बीडीओ से बात करते हुए दिव्यांग को पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया.
जन्म से ही नेत्रहीन है शिवनाथ
शिवनाथ की बात करें तो वह जन्म से ही नेत्रहीन है. गरीब परिवार में जन्मा होने के कारण उसे इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं. परिवार के लोग उसे सभी तरह की सुविधा दे पाने में असमर्थ हैं. मौके पर झामुमो किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष कर्मकार समेत गांव के लोग संख्या में उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- स्वर्णिम विजय मशाल लेकर जमशेदपुर पहुंचे सैनिक, गूंजा रंग दे बसंती चोला




