
Ranchi : बहरागोड़ा से जेएमएम विधायक कुणाल षाड़ंगी ने ट्वीट कर आम लोगों से अपील की है कि वे उन्हें फूलों का गुलदस्ता या बुके की जगह पाठ्य पुस्तक या नोट कॉपी दें. यूनाइटेड नेशन्स पब्लिक सर्विस डे के मौके पर किये गये अपने ट्वीट में उन्होंने एक निवेदन पत्र डाला है. हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही भाषा में पत्र जारी किया गया है.
क्या है पत्र में
ट्वीट में संलग्न पत्र उनके आधिकारिक लेटर हेड पर लिखा हुआ है. जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील है कि किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक या राजनीतिक कार्यक्रम में आमंत्रण के अवसर पर या मेरे कार्यालय में आने पर फूलों के गुलदस्ते या बुके नहीं लायें.
अगर कुछ देना ही है तो बच्चों के लिए पाठ्यपुस्तक या नोट कॉपी लेकर आ सकते हैं. इससे हम उन सैकड़ों और हजारों बच्चों की मदद कर पायेंगे जिन्हें पाठ्यपुस्तक या नोट कॉपी की कमी से जूझना पड़ता है. इससे पूर्व उन्होंने शनिवार को अपने ट्वीट के माध्यम से सभी एमएलए व एमपी से अपील की है कि वे 10 से 24 साल की उम्र के लोगों से जुड़ी समस्याओं से सीधे जुड़ें. इस उम्र के लोग स्कूल-कॉलेजों में हैं, जो 2030 तक रोजगार से जुड़ेंगे
इसे भी पढ़ेंः धनबाद : रात में घर से गायब हुई थी युवती, सुबह पेड़ की डाली से लटका मिला शव

क्या है पत्र में


