JharkhandRanchi

 दो माह में 14 लाख घरों को मिल जायेगा उज्जवला योजना का लाभ, उज्जवला दीदी की होगी नियुक्ति : सीएम

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फिर एक बड़ी घोषणा की है. सीएम ने दावा किया कि सिर्फ दो महीने में 14 लाख घरों में उज्जवला योजना का लाभ दे दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड में अबतक 29 लाख महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ मिल चुका है. बचे हुए 14 लाख घरों में सिर्फ दो महीने के अंदर गैस कनेक्शन दे दिये जायेंगे. झारखंड में गैस के साथ सिलेंडर भी मुफ्त दिया जाता है. उन्होंने बताया कि अगले दस दिनों में उज्जवला दीदी की नियुक्ति की जायेगी, जिनके सहयोग से बचे हुए घरों में उज्जवला योजना का लाभ पहुंचाया जायेगा.

वन क्षेत्रों में  लगातार वृद्धि झारखंड वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल, जमीन हमारे लिए केवल नारा नहीं, हमारी अमानत है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की बड़ी कामयाबी है कि झारखंड में पिछले 4 वर्षों में वन क्षेत्र में 214 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी का उपयोग बढ़ा है जिसके चलते जलावन के लिए लकड़ी का उपयोग कम हुआ है. राज्य में पिछले 4 वर्षों में वन क्षेत्र में लगभग साढ़े तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है. यह बड़ी उपलब्धि है.

वन क्षेत्र 33 फीसद के राष्ट्रीय औसत से अधिक

राज्य के वन घनत्व और क्षेत्रफल में विस्तार हुआ है. झारखंड में वन क्षेत्र 33 फीसद के राष्ट्रीय औसत से अधिक हो गया है और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का यह सकारात्मक प्रभाव है.

इसे भी पढ़ेंः आडवाणी, जोशी किसी सदन के सदस्य नहीं, खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगला,  फैसला करेंगे अमित शाह

Related Articles

Back to top button