
Bundu: तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू तथा तमाड़ प्रखण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रायडीह मोड़ NH33 से मलहान भुईयांडीह भाया सारजमडीह पलना तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री सह खूँटी स्थानीय अर्जुन मुंडा के द्वारा किया गया. इस मौके पर भाजपा के कई नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
शिलान्यास कार्यक्रम के पाश्चात तमाड़ प्रखण्ड परिसर पर महिला सखी मंडल भवन का उद्घाटन किया गया. जिसके उपरांत उन्होंने दिउड़ी स्थित झाड़ग्राम रोड पर स्थित रामदयाल मुंडा बगान पर भारत सरकार द्वारा संचालित रुबेल तथा ICR के तहत किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रामदयाल मुंडा बगान में जाकर नई तकनीक से किये जा रहें खेती की जानकारी ली इस मौके पर लाभुकों के बीच करोड़ों की कृषक उपकरणों तथा सामग्रियों का वितरण किया गया इस मौके पर हैदराबाद चावल अनुसंधान संस्थान के कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे.





