Deoghar

देवघर: मोहनपुर किफायती आवास परियोजना को लेकर नगर आयुक्त ने की बैठक

लाभुक द्वारा 31 मार्च तक अंशदान नहीं देने पर आवंटन होगा रद्द

Deoghar: नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेश के आलोक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बन रहे मोहनपुर किफायती आवास परियोजना को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में बताया गया कि मोहनपुर में कुल 665 आवासों का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें 620 आवासों का आवंटन कर दिया गया है. जिसमें मात्र 147 लाभुक द्वारा 1 लाख रुपया प्रथम किस्त, तीन लाभुक द्वारा द्वितीय किस्त 1लाख रुपया एवं दो लाभुकों द्वारा तृतीय किस्त 1 लाख जमा किया गया है. ज्ञात हो की मोहनपुर में काम तेजी से कराया जा रहा है. और लाभुक अंशदान ना मिलने से इसके प्रगति पर भी प्रतिकूल असर हो रहा है. बैठक में ये निर्णय लिया गया कि 31 मार्च तक किस्त नहीं देने वाले लाभूकों का आवंटन रद्द करते हुए वेटिंग के लाभुकों को मौका दिया जायगा. करीब 220 लाभुक अभी वेटिंग में है. साथ ही जल्द किस्त देने वाले लाभुकों को प्राथमिकता देते हुए जल्दी गृह प्रवेश कराया जाएगा. वर्तमान में एफ और जी ब्लॉक का कार्य 75 प्रतिशत से ऊपर हो चुका है. लाभुक अंशदान 3 लाख रुपया जमा करना है. साथ ही ब्लॉक ए, बी, सी डी, ई, एवं एच का कार्य 30 प्रतिशत हो गया है. इसमें लाभुक को प्रथम किस्त 1 लाख रुपया देना है. जिसका समय 31मार्च तक दिया गया हैं. साथ ही लोन संबंधित आवेदन को बैंक भी भेजा जा चुका हैं. बैठक नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में हुई. साथ ही मोहनपुर परियोजना में बिजली, पानी, फायर सेफ्टी संबंधित जरूरी निर्देश भी दिए गए. बैठक में नगर प्रबंधक अनुज किस्पोटा, तकनीकी विशेषज्ञ नवनीत राज, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढे़ं: देवघर एयरपोर्ट पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का भव्य स्वागत

Related Articles

Back to top button