JamshedpurJharkhand

टेल्को महानंद बस्ती की सैकड़ों महिलाओं ने पानी को लेकर किया प्रदर्शन

समस्याओं पर जुस्को प्रबंधन गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो जुस्को कार्यालय पर होगा प्रदर्शन

Jamshedpur : गर्मी ने दस्तक दे दी है. रविवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के टेल्को महानंद बस्ती की सैकड़ों महिलाओं ने पानी को लेकर प्रदर्शन किया. बता दें कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का यह सबसे स्लम बस्ती है, यहां हजारों की संख्या में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं. बस्ती में घोर पानी की किल्लत अभी से ही शुरू हो गई है. बस्ती में लगे सरकारी चापाकल सूख चुके हैं.

बस्ती में जुस्को द्वारा पानी के लिए पाइपलाइन बिछाया गया है मगर शुल्क अधिक होने की वजह से लोग कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं. बस्तीवासी जुस्को, जेएनएसी और विधायक दरबार में फरियाद लगाकर थक चुके हैं. मगर कहीं से समाधान नहीं निकलता देख बस्तीवासियों के सब्र का बांध टूट चुका है और विवश होकर बस्तीवासी आंदोलन की राह निकल पड़े हैं. बस्तीवासियों ने सरकार और जिला प्रशासन से पुराने दर पर जुस्को से पानी का कनेक्शन दिलाने की मांग की है.

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले पानी कनेक्शन के लिए दस हजार रुपए कहां से लाएंगे. जुस्को पानी कनेक्शन के लिए दस हजार रुपए की मांग कर रहा है. जबकि पुराना दर 35 सौ रुपए ही था. महिलाओं ने साफ कर दिया है, कि अगर उनकी समस्याओं पर जुस्को प्रबंधन गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो जुस्को कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – Big News: झारखंड में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 14 और 15 मार्च को भी लिये जायेंगे आवेदन

Related Articles

Back to top button