
Hydrabad: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर और टीडीपी नेता नंदमुरी हरिकृष्णा की बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई. 61 साल के नंदमुरी हरिकृष्णा, साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के पिता थे. हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के सबसे प्रभावशाली परिवार एनटीआर परिवार से ताल्लुक रखते थे. वो वर्तमान सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के जीजा हैं.
इसे भी पढ़ेंःदेशभर से वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी से हड़कंप, मामले पर सुनवाई आज
हादसे में हुई मौत

ये सड़क हादसा तेलंगाना के नालगोंडा में हुआ. बताया जा रहा है कि हरिकृष्णा के साथ कार में दो लोग सवार थे. वे नेल्लोर से हैदराबाद वापस जा रहे थे. कार अन्नेपार्थी के पास दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान कार पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि कार कई बार पलटकर सड़क के किनारे पड़ी मिली और उसके टुकड़े काफी दूर तक बिखरे थे.
इसे भी पढ़ें- रांची में फादर स्टेन स्वामी के घर पर पुणे की पुलिस ने मारा छापा, लैपटॉप-मोबाइल जब्त

पलटने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई और इसके बाद दूसरी ओर से आ रहे एक अन्य वाहन के साथ टकरा गई. इस सड़क हादसे में हरिकृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद नंदमुरी हरिकृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. पुलिस ने बताया कि, हादसे के वक्त हरिकृष्णा खुद अपनी कार चला रहे थे.
इसे भी पढ़ें- राजधानी में गैर आदिवासियों ने हथिया ली आदिवासियों की जमीन, 2261 मामले हैं लंबित
कौन थे हरिकृष्णा

नंदमुरी हरिकृष्णा टीडीपी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के चौथे बेटे थे. हरिकृष्ण टीडीपी पोलित ब्यूरो के सदस्य थे.
साउथ की फिल्मों में जाना-माना नाम थे नंदमुरी. उन्होंने तेलुगू सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया था.
नंदमुरी की दो शादियां हुईं. पहली शादी से उनके 2 बेटे (कल्याण राम, जानकी राम) और एक बेटी सुहासिनी हैं. दूसरी शादी से नंदुमुरी हरिकृष्णा के एक बेटे हैं. जो साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार जूनियर NTR हैं.




