Bihar

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली लागू किए जाने को लेकर सरकारी अस्पतालों को मंजूरी

Patna : बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहले से समय निर्धारित करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को लागू किए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई.

सभी मेडिकल कॉलेज से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए लिया गया यह फैसला

बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेज से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए यह फैसला किया गया है. इसके तहत बाह्य रोगी विभाग में चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहले से समय निर्धारित करने के लिए ऑनलाइन निबंधन प्रणाली को लागू किए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी गयी.

अनुमंडलीय अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब निबंधन नि:शुल्क

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कालेजों, जिला एवं अनुमंडलीय अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब निबंधन नि:शुल्क होगा. उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद ने दूरस्थ ग्रामीण आबादी को प्रखंड मुख्यालय तक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना’’ क्रियान्वयन की स्वीकृति दी है. अरूण ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने 24 एजेंडे पर मुहर लगाई है.

Related Articles

Back to top button