JamshedpurJharkhand

देश की रक्षा करनेवाले सैनिकों की कलाई पर राखी बांधी, दीर्घायु होने की कामना की

Jamsnedpur : सोनारी सर्किट हाउस स्थित आर्मी कैंप में देश की रक्षा करनेवाले सैनिकों की कलाई में राखी बांध कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी. इस कार्यक्रम के तहत गुरुवार एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड जमशेदपुर एंड आदित्यपुर की महिला पदाधिकारी आर्मी कैम्प पहुंचीं.

वहां उन्होंने अपने वीर सैनिक भाइयों, जो अपने परिवार से कोसों दूर देश की सेवा में अपने को समर्पित कर देशवासियों की रक्षा कर रहे हैं, उनके माथे पर तिलक लगा कर कलाइयों पर राखी बांधी और आरती उतार कर उनके दीर्घायु होने की कामना की. इस दौरान सैनिक भाइयों ने भी अपने देश और बहनों की रक्षा का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें :शराब के कारोबार पर संतालपरगना सिंडिकेट हावी, स्वतंत्र एजेंसी से हो जांचः कुणाल

साथ ही बहनों को आशीर्वाद के साथ तोहफा भी दिया. कार्यक्रम की अगुवाई संस्था की स्टेट जनरल सेक्रेट्री शशि आचार्य ने की.

मौके पर आर्मी के हेड कर्नल अमित कुमार भारद्वाज, लक्की सर, हेमंत मिश्रा, अक्षित मलिक, संस्था की सुजाता सिंह, संध्या सिंह, संगीता सिंह, अंजू सिंह, रजिया, रीना सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें :भाजपा कार्यकर्ता ने मंदिर बना कर PM Modi की लगाई थी प्रतिमा, NCP का विरोध प्रदर्शन, प्रतिमा गायब

Related Articles

Back to top button