
Pune : महाराष्ट्र के पुणे में बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मंदिर कुछ दिन पहले बनाया था, लेकिन अब मंदिर से प्रधानमंत्री की आवक्ष प्रतिमा हटा दी गयी है. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री की प्रतिमा और निर्माण में प्रयुक्त लाल संगमरमर जयपुर से लाया गया था. इसमें कुल खर्च लगभग 1.6 लाख रुपये आया था.
जानकारी के अनुसार इस मंदिर के विरोध में पुणे के औंध इलाके में गुरुवार को एनसीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. एनसीपी के पूजा की थाली, पूजन सामग्री और पेट्रोल लेकर पहुंचे थे. वहां उन्होंधने प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें :पटना : होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छह लड़कियां हिरासत में
एनसीपी का तंज, मंदिर से ‘भगवान’ गायब हैं
एनसीपी की नगर इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप ने व्यंगात्मक लहजे में कहा, ”शहर में आशावाद व्याप्त हो गई है कि (मोदी के लिए मंदिर निर्माण के बाद) अब ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, महंगाई घटेगी और लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपए आएंगे. हम यहां आए हैं और देखा कि मंदिर से ‘भगवान’ गायब हैं.”
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे लोगों पर तालिबान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग मारे गये, देखें VIDEO
क्या कहते हैं मंदिर बनानेवाले मयूर मुंडे
37 वर्षीय मुंडे ने पहले कहा था कि मंदिर प्रधानमंत्री को उनकी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने “अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया है.” मंदिर बनाने वाले मयूर मुंडे ने कहा था, ” प्रधानमंत्री बनने के बाद, मोदी ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक जैसे मुद्दों को सफलतापूर्वक निपटाया है.” मुंडे ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री की आवक्ष प्रतिमा और निर्माण में प्रयुक्त लाल संगमरमर जयपुर से लाया गया था और कुल खर्च लगभग 1.6 लाख रुपए आया था.
मंदिर बनाने वाले मयूर मुंडे से यह जानने की कोशिश की गई कि किस कारण से उन्होंने मूर्ति को हटाया है, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका.
इसे भी पढ़ें :Big News : कांग्रेस विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को गालियां दीं, फोन पर जूते मारने की धमकी भी




