
Deoghar: गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से रैफ के अधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट किया. इस दौरान श्रावणी मेला को लेकर रैपिड एक्सन फोर्स द्वारा किये जाने वाले कार्यों व कतार व्यवस्था, शीघ्रदर्शनम कूपन व मेला संचालन के दौरान रैफ द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यों से उपायुक्त को डिप्टी कमांडेन्ट ने अवगत कराया. इसके अलावा श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उपायुक्त ने बाटालियन के अधिकारियों ने कतार सिस्टम इसका संचालन, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था एवं जलार्पण की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी. ताकि देवतुल्य श्रद्धालुकों को मेला के दौरान हर संभव सुविधा मुहैया करायी जा सके.
इस दौरान रैफ के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गयी कि फ्लैग मार्च करते हुए मानसरोवर स्थित फुट ओवर ब्रिज और क्यू कॉम्प्लेक्स का जायजा लेने के साथ इंट्री प्वांइट, एग्जिट और कतार के सिस्टम का संचालन एवं टेल प्वाइंट की इंट्री व नेहरु पार्क में बनने वाले पंडाल की जगह और संचालन की जानकारी एकत्रित की गयी है. साथ ही कांवरियों के आगमन के रुट व आवश्यक कार्यों के सम्पादन की जानकारी ली गयी है. ताकि श्रावणी मेला के दौरान आपसी समन्वय के साथ बेहतर तरीके से कार्य किया जा सके.




