Crime NewsRanchi

ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले केसरपुल पिकेट में तैनात पुलिसकर्मी को एसएसपी ने किया निलंबित

Ranchi: ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ा. मामले की गंभीरता से लेते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने इस मामले में तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. केसरपुर पिकेट में तैनात पुलिसकर्मी पशुपति महतो, साधनपाल एवं नारायण महतो को निलंबित किया गया है. जमशेदपुर पुलिस के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पिकेट की स्थापना पुलिस एवं पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित करना करने के साथ साथ भय मुक्त वातावरण और नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिये की गई है. वहीं 5 मार्च को गालूडीह थाना के बघुडिया पंचायत के केसरपुर एवं गुडाझोर के ग्रामीणों के साथ केसरपुर पिकेट में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया था. इसकी सूचना एसएसपी तक पहुंची. इसके बाद मामले का जांच कराया गया. जहां में दोषी पाये जाने के बाद केसरपुर पिकेट में तैनात पशुपति महतो, साधनपाल एवं नारायण महतो को निलंबित कर दिया.

पीसीआर-18 के एएसआई निलंबित

वही जमशेदपुर एसएसपी ने पीसीआर-18 में तैनात एएसआई को भी निलंबित किया है. आरोपी एएसआई ओम प्रकाश सिंह पर आरोप है कि साचती थाना क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड के सामने जुस्को के बिजली कर्मचारी और स्थानीय लोगो के साथ गाली गलौज किया था. 4 मार्च को घटित इस घटना की जानकारी एसएसपी तक पहुंची. इसके बाद मामले का जांचोपरांत ओम प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: गलत रजिस्ट्री के बावजूद कांके सीओ ने रांची यूनिवर्सिटी की जमीन का दूसरे के नाम पर कर दिया म्यूटेशन (3)

Related Articles

Back to top button