BiharNational

गुलाम नबी को जेडीयू का जवाब, हम एनडीए के सबसे भरोसेमंद साथी, प्रधानमंत्री मोदी हमारे सारथी

 NewDelhi : लोकसभा चुनाव 019 के परिणाम आने से पहले देश में नये सियासी समीकरण बनाने की पहल शुरू हो गई है. कांग्रेस और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने दूसरे दलों के नेताओं के साथ मुलाकात भी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार जैसे कुछ नेताओं की मदद से केंद्र में गैर बीजेपी सरकार बनाई जा सकती है.

जनता दल यूनाइटेड के  महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि जदयू एनडीए का सबसे भरोसेमंद साथी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर केन्द्र में सरकार बनाएगा.

इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली, हिंसा की आशंका,  SPG ने अलर्ट जारी किया

  गुलाम नबी आजाद जेडीयू के प्रवक्ता नहीं हैं

केसी त्यागी ने गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू एनडीए का सबसे भरोसेमंद साथी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे सारथी हैं. उन्होंने कहा कि युद्ध में सारथी नहीं बदले जाते हैं और गुलाम नबी आजाद जेडीयू के प्रवक्ता नहीं हैं. त्यागी ने दावा किया कि केन्द्र में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और जेडीयू भी उसमें हिस्सेदार रहेगी.

केसी  त्यागी के इस बयान से साफ स्पष्ट है कि जेडीयू में कांग्रेस की दाल नहीं गलने वाली है.  जान ले कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार गैर बीजेपी सरकार बनाने में अहम रोल अदा कर सकते हैं.

विशेष राज्य का मुद्दा के बहाने जगन मोहन रेड्डी और नवीन पटनायक को साधने की नीति पर  उन्होंने कहा कि ये हमारा एजेंडा नहीं है. इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह निर्णय लेने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि हमने केवल विशेष राज्य के दर्जे पर नवीन पटनायक के बयान का समर्थन किया.

इसे भी पढ़ेंः14 सीटों के लिए मोदी को करना पड़ा एक रोड शो और चार जनसभाएं, क्या झारखंड BJP को खुद पर नहीं था भरोसा

Related Articles

Back to top button