Jamshedpur

गोलमुरी में नाबालिग लड़की से छेड़खानी, विरोध करने पर कान की बाली छीनी

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने और घटना का विरोध करने पर कान की बाली छीन लेने का एक मामला दर्ज कराया गया  है. घटना के सबंध में कदमा न्यू रानीकुदर लाइन नंबर 5 के रहने वाले अखलाख के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

गोलमुरी हावड़ा ब्रिज की है घटना

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की गोलमुरी हावड़ा ब्रिज  के पास किसी काम से आई हुई थी. इस बीच ही आरोपी वहां पर पहुंचा और हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा. इसका विरोध करने पर उसने नाबालिग के साथ मारपीट की और कान से सोने की बाली को छीन लिया. इस बीच वहां पर लोग जुटने लगे थे और आरोपी फरार हो गया था. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-थाना से 100 मीटर की दूरी पर कुंए से जवान का शव बरामद

 

 

 

Related Articles

Back to top button