
Jamshedpur : परसूडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह दुर्गापूजा मैदान के पास रहने वाली एक नाबालिग लड़की शुक्रवार की शाम 7 बजे से अपने घर से ही लापता है. नाबालिग जब घंटों बाद घर पर नहीं लौटी, तब परिवार के लोग परेशान हुए और घटना की जानकारी जाकर परसूडीह थाने में दी. घटना के बाद परिवार के लोगों ने अपने सगे-संबंधियों के यहां जाकर नाबालिग के बारे में जानकारी ली, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. अंततः परिवार के लोगों ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग लड़की काक पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. परिवार के लोग भी किसी पर आशंका जाहिर नहीं कर रहे हैं. इस कारण से पुलिस को भी जांच में परेशानी हो रही है.
इसे भी पढ़ें- उलीडीह राजीव पथ पर लोगों ने किया सरकारी नाली का विरोध




