
Ranchi: मेयर डॉ आशा लकड़ा ने सोमवार को वार्ड 18 व 30 में दो अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसके तहत वार्ड 18 में मेयर फंड से शहीद चौक के समीप रांची विश्वविद्यालय परिसर में 20 लाख 24 हजार 524 रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि से वार्ड 30 में विभिन्न पथों के किनारे 79 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा. मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है.
उन्होंने रांची नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर निर्माणाधीन योजनाओं की मॉनिटरिंग करें और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें.
इसे भी पढ़ें:रूपेश पांडेय हत्याकांडः कपिल मिश्रा के आने से और बढ़ेगी सियासी तपिश
काम निर्धारित समय पर शुरू हो और निर्धारित समय पर खत्म हो इसका भी ध्यान रखने की जरूरत है. निर्माण कार्य से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई करें.
मौके पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार, वार्ड 18 की पार्षद आशा देवी गुप्ता, रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, वार्ड-30 की पार्षद रीमा देवी, दिलीप गुप्ता समेत स्थानीय लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:15 से अधिक उम्र के बच्चों के लिए स्कूलों में लगाया जाएगा विशेष वैक्सीनेशन कैंप




