Crime NewsLateharRanchi

लातेहार में KEC कंपनी के बेचिंग प्लान्ट में उग्रवादियों का उत्पात, कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

Ranchi/Latehar: लातेहार जिले के मालहन में दर्जनों की संख्या में पहुंचे उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है. चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन स्थित KEC कंपनी के बेचिंग प्लान्ट में उग्रवादियों ने रविवार देर रात जमकर उत्पात मचाया है. दर्जन की संख्या में पहुंचे उग्रवादियों ने कंपनी में कार्यरत लगभग दो दर्जन कर्मियों को बंधक बना लिया. इस दौरान विरोध करने पर 4 कर्मियों के साथ जमकर मारपीट भी की गई. उग्रवादियों ने मौके पर कई वाहन में तोड़फोड़ भी किया. जेपीसी उग्रवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेवारी ली है. कम्पनी मालहन में थर्ड रेलवे निर्माण कार्य में जुटी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पतरातू से सोननगर तक बन रही थर्ड रेल लाइन के निर्माण कार्य में लगी केइसी कंपनी के साइट पर रविवार की रात उग्रवादियों ने हमला किया है. उग्रवादियों ने कहा संगठन के टिंकू जी से बगैर बात किए काम शुरू नहीं करें काम बंद कर साइड से चले जाने की धमकी भी दी.


इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के देवरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Related Articles

Back to top button