Uncategorized

खूंटीः महिलाओं को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट फोन

News Wing

Ranchi, 27 August: महिलाएं भी जमाने के साथ कंधा से कंधा मिला कर चलें. जिस तेजी के साथ इंटरनेट और स्मार्ट फोन ने समाज में अपनी जगह बना ली है. अब बिना स्मार्ट फोन के रहना संभव ही नहीं है. ऐसा माना भी जाने लगा है कि जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वो महिला या पुरुष स्मार्ट है ही नहीं. इसलिए सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक योजना की शुरुआत की है. जिसके तहत महिलाओं को स्मार्ट फोन बांटा जा रहा है.

ग्रामीण विकास मंत्री ने की शुरुआत

खूंटी शहर के कचहरी मैदान में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने इस योजना की शुरुआत की. उन्होंने सखी मंडल की महिलाओं को स्मार्ट फोन बांटा. मौके पर जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद थे. सखी मंडल को संबोधित करते हुए मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि अब जरूरत है महिलाओं को भी कंधे से कंधा मिला कर चलने का. सरकार के इस योजना से महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा. अब ग्रामीण इलाके की महिलाएं भी अपडेट रहेंगी.   

 

One Comment

  1. 913763 233934of course like your web-site nonetheless you want to check the spelling on quite some of your posts. Numerous them are rife with spelling issues and I to discover it very bothersome to inform the reality nevertheless Ill surely come back once more. 717480

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button