JharkhandLead NewsRanchi

सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का मेन्यू बदला, अंडा नहीं खाने वाले बच्चे को मिलेगा मौसमी फल

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का मेन्यू बदल गया है. अब बच्चों को नये मेन्यू के आधार पर खाना उपलब्ध कराया जाएगा. इसको लेकर शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी कर दिया है. इस बारे में उन्होंरने सभी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी है.

सचिव ने निर्देश दिया है कि 2 मार्च, 2015 के संकल्प का दृढ़ता से अनुपालन करते हुए पूरक पोषाहार के रूप में बच्चों को अंडा ही दिया जायेगा. जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं, उन बच्चों को समतुल्य राशि के अनुरूप मौसमी फल दिया जाएगा. सचिव ने कहा है कि उक्त संकल्प के अनुसार सोमवार या शुक्रवार को छुट्टी रहने की स्थिति में अगले विद्यालय दिवस को अंडा या फल दिया जाएगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. जारी आदेश में सचिव ने लिखा है कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (एमडीएम) अंतर्गत पूर्व के सप्ताहिक मेनू में आंशिक संशोधन किया गया है.

ये है मेन्यू

Related Articles

Back to top button