Deoghar

देवघर में पीएम स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत नगर निगम में मेगा ऋण वितरण सह वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

Deoghar: शुक्रवार को देवघर नगर निगम के सभागार में नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि से समृधि कार्यक्रम के तहत भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से मेगा ऋण वितरण सह वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 235 लाभुकों का दस्तावेजीकरण पूर्ण कर प्रथम किस्त की राशि दस हजार रूपये प्रति लाभुक स्वीकृत दी गयी. सभी लाभुकों को क्यूआर कोड बनाने तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ने का कार्य किया गया साथ ही इन योजनाओं एवं डिजिटल लेने-देन के महत्त्व के बारे में जागरुक किया गया.
इसे भी पढ़ें: देवघर में 8 सितंबर को आयोजित होगा प्लास्टप्रोमो, देवघर प्लास्टिक पार्क में जल्द ही लगेंगे प्लास्टिक उद्योग

शिविर में उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने कहा कि कोरोना काल में लाकडाउन से पीड़ित गरीब फूटपाथ विक्रेताओं के लिए यहां योजना संजीवनी की तरह है। जिसकी सहायता से फूटपाथ विक्रेता पुनः अपना व्यवसाय शुरू कर सके एवं सम्मानजनक ढंग से अपने परिवार का भरण–पोषण कर रहे है। इस योजना के अन्तर्गत फूटपाथ विक्रेताओं को अन्यंत न्यूनतम दर सिर्फ 07 प्रतिशत की दर से तीन किस्तों में कुल 80 हजार रूपया की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही डिजिटल लेन-देन करने पर वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया जाता है। सभी फूटपाथ विक्रेता इस योजना के लाभ लेने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा डिजिटल लेन-देन कर तथा इसके लिए निर्धारित प्रोत्साहन राशि को भी प्राप्त करें.

भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना में भारतीय स्टेट बैंक का निरंतर सक्रिय सहयोग मिला है। वर्त्तमान क्षेत्रीय प्रबंधक रविशंकर चौधरी के कार्यकाल में यह सहभागिता एक नयी मिसाल कायम करने की ओर अग्रसर है। ज्यादा से ज्यादा पथ विक्रेताओं को इस योजना से आच्छादित करने के लिए निरंतर शिविर का आयोजन जा रहा है। इस क्रम में 15 जुलाई को 46 पथ विक्रेताओं का प्रथम किस्त का ऋण स्वीकृत किया गया था। पुनः आज के शिविर में 235 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी जानी है। अगला शिविर 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिसमें 800 से ज्यादा पथ विक्रेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त से आच्छादित किया जायेगा.

लाभुको को संबोधित करते हुए भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रविशंकर चौधरी ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक निगम क्षेत्र के सभी पथ विक्रेताओं को इस योजना के तहत ऋण देने के लिए कृत संकल्प है। अतः वैसे सभी विक्रेता जिन्होंने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है। वह ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन शीघ्र भारतीय स्टेट बैंक को भेजें। भुगतान एवं डिजिटल लेने देन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इन्होंने कहा कि किस्तों का समय पर भुगतान करने से इस योजना के द्वितीय एवं तृतीय किस्त को प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही बैंकों से ग्राहक मधुर संबंध बनता है। सभी पथ विक्रेताओं को बैंक द्वारा क्यूआर कोड प्रदान किया जा रहा है। सभी को 3 अगस्त को आयोजित शिविर में इसके प्रयोग के बारे में प्रशिक्षित भी किया जायेगा। सभी से अनुरोध किया गया की वे ज्यादा से ज्यादा डिजिटल लेनदेन कर डिजिटल इंडिया अभियान के महत्वपूर्ण भागीदार बनने के साथ-साथ इस योजना के तहत डिजिटल लेन-देन हेतु निर्धारित प्रोत्साहन राशि के रूप में वित्तीय लाभ भी प्राप्त कर सकते है.

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रविशंकर चौधरी, मुख्या प्रबंधक शक्तिशेखर मिश्र, प्रणव कुमार, प्रबंधक शिल्पी कुमारी एवं राहुल रंजन, उप प्रबंधक कुमारी जया, सहायक प्रबंधक अंकित सिन्हा, आरबीओ से संबित सिन्हा, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, नगर प्रबंधक कौशल किशोर तथा डे-एनयूएलएम में कार्यरत सभी सामुदायिक संगठनकर्ता तथा सामुदायिक संसाधन सेवी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button