ChaibasaJharkhand

पश्चिमी सिंहभूम: दो कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद कार्यालय सील, दो कंटेनमेंट जोन बने

Chaibasa: 2 जुलाई को जमशेदपुर में पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के एक कर्मी और उनके परिवार को कोरोना पॉज़िटिव आने के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर उस कर्मी के संपूर्ण कॉन्टैक्ट हिस्ट्री की ट्रेसिंग की गयी. यह जानकारी उपायुक्त अरवा राजकमल ने दी.

उन्होंने बताया कि दो व्यक्ति जो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, उनके रहने के स्थल को कंटेनमेंट जोन के रूप में परिवर्तित किया गया है. न्यू कॉलोनी नीमडीह और राठौर कॉलोनी स्टेशन रोड को कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया है. वहां के सभी घरों में रहने वाले लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है. संबंधित व्यक्ति जिस कार्यालय में कार्य कर रहे थे, इस कार्यालय को भी सील किया गया है.

उन्होंने कहा कि सूचना प्राप्त हुई कि उस कर्मी ने 26 जून को एक जांच में नोआमुंडी, बड़ाजामदा क्षेत्र का भ्रमण किया था. करीब 6 घंटे तक वहां जांच की गयी थी. इस दौरान उनके साथ संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों को भी चिन्हित किया गया और उनकी भी कोरोना जांच की गयी. जांच में दो लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है. उनको कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है. संबंधित व्यक्तियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने की पूरी प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें – सरकारी स्कूलों में भी नहीं वसूली जा सकेगी मनमानी फीस, डीइओ ने जारी किया आदेश

अवैध खनन को लेकर टास्क फोर्स की हुई थी बैठक

उपायुक्त ने यह भी जानकारी दी कि 27 जून को अवैध खनन रोकने के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक की गयी थी जिसमें जिले के कई वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे. बैठक आधे घंटे से अधिक समय तक एक बंद कमरे में चली थी. इसमें शामिल सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को हाई रिस्क के अंतर्गत मानते हुए सभी का कोरोना टेस्ट किया गया गै. राहत भरी खबर यह है कि किसी को भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है.

उन्होंने बताया कि 29 जून को जब्त बालू की नीलामी प्रक्रिया के तहत नीलामी की एक बैठक हुई थी. इस दौरान भी कई सारे पदाधिकारी उपस्थित थे. साथ ही खनन विभाग के उपनिदेशक और प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करने के लिए दो अन्य जिला से भी खनन पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.

बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया है. इस जिले से संबंधित किसी पदाधिकारी या कर्मी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पायी गयी है. कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग चल रही है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में कोरोना का कहर : एक ही दिन 3 की गयी जान, राज्य में संक्रमण से अब तक 18 मौतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button