
Patna: हाजीपुर (Hajipur) के पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है. धर्म परिवर्तन मामले पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री जमा खां ने कहा कि उनके पूर्वज राजपूत थे. जिन्होंने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था. मंत्री जी ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनके पूर्वज राजपूत थे.
इसे भी पढ़ें :भगवान जगन्नाथ रथयात्राः हाईकोर्ट ने कहा- सरकार ही ले सकती है फैसला
उन्होंने दावा किया कि उनके पूर्वजों का राजपूत वंशज आज भी मौजूद हैं जिनसे उनका अभी भी पारिवारिक रिश्ता कायम है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने यह बात तब कही जब उनसे धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने अपने पूर्वजों के हिंदू नाम भी बताये.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : IPS अफसर जीपी सिंह पर राजद्रोह का केस, सरकार के खिलाफ साजिश का आरोप




