
Washington : न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार अमेरिकन जर्नलिस्ट मेगन मैरी दुनिया की सबसे महंगी पत्रकार हैं. खबरों के अनुसार पिछलो साल उन्हें 133 करोड़ रुपये बतौर सैलरी मिले थी. इस साल 15 करोड़ बढ़ कर 148 करोड़ रुपये सैलरी हो गयी है. बता दें कि मेगन 13 सालों से इलेक्ट्रोनिक मीडिया में काम कर रही हैं. मेगन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अक्सर बोलती रहती हैं. जानकारी के अनुसार एक इवेंट के दौरान ट्रंप ने मेगन पर अश्लील कमेंट किया था, जिसके बाद वह ट्रंप के खिलाफ हो गयीं. बताया जाता है कि नाराज होने के कारण ही मेगन मैरी ने उन महिलाओं को अपने टीवी शो का हिस्सा बनाया, जिन्होंने ट्रंप पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था . हाल ही में वह एनबीसी चैनल से जुड़ीं हैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू लिया. मेगन के फैशन सेंस को काफी अच्छा माना जाता है . उनकी हील्स से लेकर नेल पॉलिश तक की मीडिया में चर्चा होती है .
इसे भी पढ़ें- बोली कांग्रेस, राफेल देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला, मोदी की चुप्पी काफी कुछ कहती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा में मेगन ने इंटरव्यू लिया था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान मेगन ने मेादी का इंटरव्यू लिया था. उस अवसर पर मेगन ने एक लाख रुपये की ऑफ शोल्डर ब्लू वेलवेट ड्रेस पहनी थी . 5 इंच की हील्स, सोने की अंगूठी भी पहनी थीं . जिसकी मीडिया में काफी चर्चा हेाती रही. बता दें कि मेगन अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उस समय चर्चा में आयी थीं, जब उनके पति ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी पत्नी पर चारित्रिक हमला किया है . पॉलिटिकल जर्नलिज्म के रूप में फेमस मेगन ने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है. लॉ की डिग्री भी हासिल की है .
इसे भी पढ़ेंःराज्य में आईएएस अफसरों का टोटा, पहले से 43 कम, 2019 तक रिटायर हो जायेंगे 27 और अफसर
मेगन ने दो शादियां की हैं
मेगन ने दो शादियां की हैं. उनके पहले पति डेनियल डॉक्टर हैं. उनका तलाक 2006 में हुआ. खबरों के अनुसार तलाक के दो साल बाद मेगन ने आईटी सिक्योरिटी से जुड़ी कंपनी के प्रेजिडेंट डगलस ब्रंट से शादी की. . उनके दो बेटे और एक बेटी है. ओपरा विनफ्रे को अपना रोल मॉडल मानने वाली मेगन को 2014 में टाइम मैग्जीन ने 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया था. मेगन की अमीरी का आप अंदाजा नहीं लगा सकते. उनके पास पांच लग्जरी कारे हैं. साथ ही कई रीयल एस्टेट प्रॉपर्टी की भी मालकिन हैं मेगन.




