Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

मेयर ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, वार्ड स्तर पर शुरू करायें टीकाकरण

Ranchi: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार की रोकथाम के लिए मेयर आशा लकड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से मेयर ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कुछ बिंदुओं पर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन का कार्य रांची नगर निगम के वार्ड स्तर पर संबंधित वार्ड कार्यालय में शुरू कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका दिया जा सके. वर्तमान में राजधानी की जनसंख्या के हिसाब से टीकाकरण केंद्रों की संख्या काफी कम है. इस कारण निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है. इसके अलावा उन्होंने कई सुझाव भी दिए है.

अधिकारियों की करें प्रतिनियुक्ति

प्रतिदिन आम लोगों से शिकायत मिल रही है कि सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना से संक्रमित मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. यदि संबंधित सरकारी व निजी अस्पतालों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर कोरोना संक्रमित मरीजों को बेड व चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी जाए, तो न सिर्फ समस्याओं का समाधान होगा बल्कि आम लोगों की शिकायतें भी दूर होंगी.

इसे भी पढ़ेःरांची में लूट रहे प्राइवेट हॉस्पिटल्सः जसलोक ने आधे घंटे वेंटीलेटर का 15 हजार वसूला, मेडिका 250 के सैनिटाइजर का चार्ज कर रहा 693 रुपये

होटल बैंक्वेट में करे इलाज की व्यवस्था

रायपुर (छत्तीसगढ) स्थित इंडोर स्टेडियम में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त 360 बेड की व्यवस्था की गई है. इंडोर स्टेडियम को अस्थाई कोविड अस्पताल में परिवर्तित कर दिया गया है. लिहाजा रांची में भी रायपुर की तर्ज पर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्थाई कोविड अस्पताल की व्यवस्था करने की आवश्यकता है. वहीं राजधानी में कई बड़े होटल व बैंक्वेट हॉल हैं, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज व बेड की व्यवस्था की जा सकती है

इसे भी पढ़ेःRanchi में कोरोना का भय इतना ज्यादा कि मदद को नहीं बढ़ रहे हाथ, घंटों बेहोश पड़े रहे बुजुर्ग

सामुदायिक किचन शुरू कराए

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देख प्रतिदिन हजारों की संख्या में प्रवासी कुशल व अकुशल श्रमिक झारखंड स्थित अपने घर लौट रहे हैं. प्रदेश से लौटने के बाद किसी के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई तो किसी के समक्ष परिवार के भरण-पोषण की. लिहाजा राज्य सरकार को 2020 के तर्ज पर इन समस्याओं का समाधान करने की आवश्यकता है. लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न न हो, इसे ध्यान में रखते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र व शहर के विभिन्न थानों में सामुदायिक किचन की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता है, ताकि जरूरतमंदों को दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जा सके.

इसे भी पढ़ेःभारतमाला प्रोजेक्ट के लिए रामगढ़ के 17 गांवों में 94 हेक्टेयर जमीन लेगा केंद्र, जानें किन किन गांवों को किया गया है शामिल

Related Articles

Back to top button