JharkhandLead NewsRanchi

कोकर व्यापार संघ: अध्यक्ष निर्वाचित हुए जयदेव धूत व निर्विरोध सचिव हुए विकास वर्णवाल

Ranchi: 1 जून 2025 को कोकर स्थित विजयवर्गीय कॉम्प्लेक्स में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सम्बंधित संस्था कोकर व्यापार संघ के सत्र 2025 – 2027 का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव पदाधिकारी संजीव विजयवर्गीय एवं सह चुनाव पदाधिकारी रतन अग्रवाल ने चुनाव को संपन्न कराया. सत्र 2025 – 2027 के चुनाव में जयदेव धूत और विवेक अग्रवाल उम्मीदवार थे. चुनाव में कुल 170 वोट पड़े, जिसमें जयदेव धूत को 119 और विवेक अग्रवाल को 50 वोट पड़े 1 वोट रद्द हुआ, वही सचिव के पद पर निर्विरोध विकास वर्णवाल चुने गए.

चुनाव पदाधिकारी संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि, चुनाव में पारदर्शिता ही प्राथमिकता होती है, उन्होंने  व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को बधाई दिया. सह चुनाव पदाधिकारी रतन अग्रवाल ने कहा कि, चुनाव होने से नए लोगों को मिलता है और आगे आकर नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ती है.

सत्र 2025 – 2027 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जयदेव धूत ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यही है हम व्यापार संघ से ज्यादा लोगों को जोड़ना एवं उनको सुरक्षा प्रदान करना, उन्होंने कहा कि व्यापार हित और व्यापारियों के लिए जो भी निर्णायक कदम होगा वो उठाया जाएगा.

निर्विरोध रहे विकास वर्णवाल ने कहा कि, व्यापारी ही किसी भी राज्य के पास विकास के पक्षधर होते है, नीति और निर्णयों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है, हमारी कोशिश रहेगी कि समन्वय बनाकर व्यापारियों के हितों के कसौटी पर खरा उतरा जाए. दोनों दायित्वधारियों ने व्यापार संघ के मतदाताओं का आभार जताया.

Related Articles

Back to top button