World

मेलबर्न : नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी में चार घायल, दो गंभीर

Melbourne : मेलबर्न नाइट क्लब के बाहर शनिवार देर रात गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. झड़प किसी मामूली बात को लेकर हुई थी.

उन्होंने बताया कि तीन घायलों की उम्र 29 से 50 वर्ष के बीच है, चौथे व्यक्ति की उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस की एक प्रवक्ता ने ‘एएफपी’ को बताया कि गोलीबारी की घटना का आतंकवाद से जुड़े होने की कोई आशंका नहीं है.

इसे भी पढ़ें- चुनाव नतीजे घोषित होने के अगले ही दिन ही मायावती छोड़ देंगी अखिलेश का साथ : नरेश अग्रवाल

जांच में जुटी पुलिस

‘द एज न्यूजपेपर’ की एक खबर के अनुसार जांचकर्ता इसके मोटरसाइकिल गिरोह से जुडे़ होने की दिशा में जांच कर रहे हैं. गौरतलब है कि इस घटना के तार आतंकी संगठनों से ना जुड़े होने के बाद भी पुलिस इस मामले में हर एक नजरिये से जांच कर रही है.

साथ ही पुलिस एक मोटरसाइकिल गैंग की तफ्तीश कर रही है. जिसके इस घटना में शामिल होने की आशंका जतायी जा रही है.

 

Related Articles

Back to top button