
Jamshedpur : शहर से सटे हूरलुंग और मोहरदा इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हैरिटेज बनाने व आलीशान मकान बनाये जाने की सूचना के बाद जिला प्रशासन शुक्रवार को सक्रिय हुआ और विधिवत दो एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन को जमींदोज कर दिया गया. इसमें मुख्य रूप से माया हैरिटेज को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है.
डेढ़ एकड़ जमीन पर था कब्जा
माया हैरिटेज के बारे में बताया गया कि करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था. इस दौरान कुछ मकान भी बनाये गये थे. इसे बुल्डोजर के माध्यम से जमींदोज कर दिया गया. इसके पहले सभी को नोटिस देने का भी काम किया गया था.

कुछ को दिया गया नोटिस
गैस गोदाम व अन्य कारोबार सरकारी जमीन पपर चलाये जाने के कारण अंचल की ओर से इसके लिए नोटिस दे दिया गया है. नोटिस देने के बाद अगर उनकी और से सरकारी जमीन को समय रहते मुक्त नहीं किया जाता है तो एक माह के भीतर ही उसे जमींदोज करने का काम किया जायेगा.
सरकारी जमीन का बोर्ड लगाया
सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन का विधिवत बोर्ड लगा दिया गया है. बोर्ड के माध्यम से लोगों को चेतावनी भी दी गयी है. अभियान के दौरान जिला प्रशासन को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. अभियान का नेतृत्व सीआई बलवंत सिंह कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हर हाल हटाने का काम किया जायगा.
इसे भी पढ़ें-




