Koderma

निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Koderma: विधान सभा निर्वाचन 2024 के निमित 23 नवम्बर को पोलिटेक्निक कॉलेज कोडरमा में होने वाले मतगणना से संबंधित निर्वाची पदाधिकारी 19-कोडरमा विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह की अध्यक्षता में 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुआ. बैठक में सर्वप्रथम निर्वाची पदाधिकारी ने उपस्थित सभी उम्मीदवारों, प्राधिकृत प्रतिनिधियों को मतगणना से संबंधित जानकारी दी. उन्हें मतगणना का स्थान, वज्रगृह का स्थान एवं खुलने का समय, पोस्टल बैलेट वज्रगृह का स्थान एवं खुलने का समय एवं मतगणना अभिकर्ता की प्रतिनियुक्ति को लेकर आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिया गया. सभी प्रत्याशियों, निर्वाचन अभिकर्त्ताओं से मतगणना अभिकर्त्ताओं की सूची स्वयं या निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से निर्वाची पदाधिकारी को उपलब्ध कराने की बात कही. सभी प्रत्याशियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं को जानकारी दिया गया कि निर्वाचन से संबंधित आदर्श आचार संहिता अभी लागू है. उक्त के संबंध में जो पूर्व में दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उनका पालन करना सुनिश्चित करेंगे. बताया गया कि वर्तमान में जिला नियंत्रण कक्ष एवं 1950 केन्द्र कार्यरत है. बैठक में मुख्य रूप से 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button