2nd LeadNational

महाराष्ट्र: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत

Mumbai: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए भयावह धमाके से 8 लोगों की मौत हो गई है. यह विस्फोट जवाहर नगर में स्थित आयुध निर्माण कंपनी के सी सेक्शन में हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज 5-7 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. विस्फोट के बाद इलाके में आग की लपटें और धुआं फैल गया, जिससे और भी भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई.

यह हादसा दिन में लगभग 11 बजे हुआ, हालांकि इसकी जानकारी समय से पहले नहीं मिल पाई. धमाके में मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Related Articles

Back to top button