
Ranchi : कोरोना के मामले राज्य में कम हो गये हैं. इसके बावजूद राज्य के बार्डर एरिया के अलावा कुछ ऐसे जिले हैं जहां पर पॉजिटिव केस ज्यादा मिल रहे हैं.
ऐसी जगहों पर मास टेस्ट ड्राइव चला कर टेस्टिंग करने का निर्णय लिया गया है ताकि कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके. इसके लिए 22 जून को एक दिन में 1 लाख 20 हजार लोगों का रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया जायेगा.
अगर कोई पॉजिटिव पाये जाते हैं तो उनका कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जायेगा. वहीं निगेटिव आनेवालों का ट्रूनेट और आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जायेगा. जिससे कोरोना के फैलने में चूक होने की संभावना ही खत्म हो जाये.
इसे भी पढ़ें :हटाये गये TVNL के MD अरविंद कुमार सिन्हा, अनिल कुमार शर्मा को मिला प्रभार
5 फोल्ड पर काम कर रहा विभाग
आइइसी के नोडल आफिसर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना की थर्ड वेव को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट पांच फोल्ड पर काम कर रहा है. जिसके तहत टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन, ट्रीटमेंट और वैक्सीन कराया जाना है.
इसके लिए ड्राइव चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. हर जिले की 6 लोगों की टीम को ट्रेंड किया जा रहा है ताकि वे थर्ड वेव में निपटने को तैयार रहे और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों को भी ट्रेंड कर सकें.
इसे भी पढ़ें :रिनपास में वर्षों से नहीं हैं स्थायी निदेशक, अब नियुक्ति नियमावली में होगा संशोधन
किस जिले में कितना टारगेट
- बोकारो- 12000
- देवघर- 9000
- धनबाद- 15000
- ईस्ट सिंहभूम- 13000
- गुमला- 6000
- हजारीबाग- 10000
- जामताड़ा- 5000
- कोडरमा- 6000
- रामगढ़- 7000
- रांची- 18000
- सिमडेगा- 5000
- वेस्ट सिंहभूम- 10000
- लोहरदगा- 4000
इसे भी पढ़ें :24 जून तक पीजी वोकेशनल कोर्स सेमेस्टर तीन का रिजल्ट संभावित




