JamshedpurJharkhand

बुद्ध पूर्णिमा पर चाईबासा प्राणिक हीलिंग सेंटर में सामूहिक ध्यान का आयोजन

Chaibasa : बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट झारखंड एवं जीएमसीकेएस प्राणिक हीलिंग सेंटर चाईबासा द्वारा सोमवार को पिल्लई हॉल चाईबासा में प्रातः 8 बजे से सामूहिक ध्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा गीता बालमुचू, प्रीति रुंगटा, डॉ. वीणा मुद्रा और सुलेखा साव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

12 पूर्णिमा में से यह वर्ष की सबसे शक्तिशाली पूर्णिमा मध्यस्थता है. ऐसा माना जाता है कि बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाएं इस दिन हुई थी. प्राणिक हीलिंग चाईबासा सेंटर की संचालिका सुलेखा साव ने सामूहिक ध्यान व बुद्ध पूर्णिमा की विशेषता के बारे में जानकारी दी. लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की सलाह दी व प्राणिक हीलिंग के बारे में जानकारी दी. उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि प्राणिक हीलिंग के द्वारा कैसे शारीरिक और मानसिक उपचार किया जाता है. साथ ही साथ आर्थिक और आध्यात्मिक विकास कर सकते हैं. शहर से लगभग 100 लोगों ने सामूहिक ध्यान में भाग लिया. ध्यान में भाग लेने के बाद उन्हें काफी अच्छा लगा और वे इससे लाभान्वित हुए.

कार्यक्रम में महिला कॉलेज चाईबासा के प्राध्यापकों और छात्राओं ने भी भाग लिया. प्राणिक हीलिंग के सदस्य, अपर्णा जायसवाल, भारती अग्रवाल, सूचि चिरानिया, एकता चिरानिया, प्रतिभा मुंधड़ा, शीतल मुंधड़ा, निकिता अग्रवाल,, सिद्धि चिरानिया, दिव्या अग्रवाल, अभय जायसवाल, यश साव, श्रेया अग्रवाल ने अपना योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- पलामू डीएमओ को भी पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया, साहिबगंज डीएमओ ने दिया समन का जवाब

Related Articles

Back to top button