
Hazaribag: चौपारण प्रखंड के झापा पंचायत के बिशनपुर निवासी शहीद अजीत सिंह का आठवां शहादत दिवस गुरुवार को भव्य तरीके से पुष्पांजलि कर किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरही के पूर्व विधायक रामलखन सिंह, बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा, सीओ नितिन शिवम गुप्ता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, शहीद अजीत के पिता रविंद्र सिंह, शिक्षाविद शंभु नारायण सिंह, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने शहीद अजीत के अदमकद प्रतिमा पर माल्यर्पण किये.
मालूम हो कि 4 फरवरी 2013 में अजीत सिंह ने गिरिडीह जिला में प्रतिबंधित संगठन सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों से बहादुरी के साथ मोर्चा लेते हुए शहीद हुए थे.
इसे भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय के नये चार कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 15 तक करें आवेदन
उनकी शहादत पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह एवं बरही विधायक उमाशंकर अकेला के संयुक्त नेतृत्व में आदमकद प्रतिमा लगा कर दैहर चौक का नामकरण कर शहीद अजीत चौक रखा गया.
कार्यक्रम में पहुंचे अंचल अधिकारी नितिन शिवम गुप्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने उपस्थित लोगों से कहा कि शहीद अजीत ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी इसलिए हम सबों का यह कर्तव्य बनता है कि उनकी समाधि स्थल पर सुंदर पार्क का निर्माण किया जाए. इसके लिए सरकारी गाइडलाइन के तहत जो भी प्रक्रिया है उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा.
मौके पर केशरी नायक,वार्ड सदस्य रामबृक्ष राणा, रवि रंजन सिंह, बबलू सिंह, धीरेंद्र सिंह, पीयूष सिंह, आलोक सिंह, रजनीकांत सिंह, नरेश सिंह उर्फ टिंकू सिंह, आशिष सिंह, नितिन सिंह, शिक्षाविद सह मुखिया संघ संरक्षक शंभु नारायण सिंह, प्रभु नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, नरेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह ने शहीद अजीत के शहादत को याद कर पुष्पांजलि कर नमन किया.
इसे भी पढ़ें : छह फरवरी को नेशनल हाइवे तीन घंटे जाम करेंगे वाम दल




