
Baghmara: बाघमारा के तेतुलमारी थाना के वेस्ट मोदीडीह के गजलीटांड कॉलोनी में राजली देवी नामक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में उसके आवास से मिला. फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना पाकर तेतुलमारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है. घटना देर शाम की है. पर जब उसके ससुराल वाले अचानक घर से गायब हो गए तब कॉलोनी वासियों को इस घटना की जानकारी मिली. उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. घटना की सूचना पर मृतिका के मायके पक्ष के परिजन भी पहुंचे. घटना के संबंध में मायके पक्ष का कहना है कि सुनियोजित ढंग से उसके पति बबलू पासी ने दहेज के लिए हत्या की है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: जंगल से मिला युवक का शव, 17 जनवरी से था लापता
जाँच के क्रम में पुलिस को भी ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं जिससे आत्महत्या प्रतीत हो. साथ ही आवास में लगे सीसीटीवी को भी बन्द पाया गया है. फिलहाल शव को उसी आवास में प्रशासन की निगरानी में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा. मृतिका के ससुराल पक्ष के कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आपको बता दें कि मृतिका के ससुराल पक्ष का एक व्यक्ति पहले भी गांजा तस्करी मामले में नामजद अभियुक्त रह चुका है.
इसे भी पढ़ें: दहेज लिया तो कोई काजी या इमाम नहीं पढ़ायेगा निकाह, जानिए कहां शुरू हो रही है यह मुहिम




