
Chaibasa : चाईबासा में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी तत्वाधान में सोमवार को कांग्रेस भवन में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर वक्ताओं ने कहगा कि पूरे देश के आदिवासियों का प्रतिनिधित्व वे करते हुए उनके हक के लिए संविधान में व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान सभा में यह कहा था कि संविधान में विशेष व्यवस्था के तहत आदिवासियों को ऐसे संरक्षण दिये जाए ताकि वे जंगल से निकलकर विधायिका और अन्य जनमंच पर आ सके.
मौके पर ये थे मौजूद
मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर रायचौधरी, रंजन बोयपाई, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, शंकर बिरुली, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां, मोहन सिंह हेम्ब्रम, चंद्रमोहन गौड़, सनातन बिरुवा, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, राजेन्द्र कच्छप, चंद्रशेखर प्रसाद, दिपक सोनकर, नारायण निषाद, राजू कारवा, नन्द गोपाल दास, बिरसा गोप, विक्रमादित्य सुंडी, मनोज कुमार भंसाली, सुशील कुमार दास आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- खलनायक हूं मैं’ गाने पर पिस्टल लहराते हुए शोले के जय-बीरू स्टाइल में बुलेट पर स्टंट करना पड़ा महंगा, देखें वायरल VIDEO




