JharkhandLead NewsRanchi

योजनाबद्ध तरीके से माओवादियों का जल्द होगा सफाया : DGP

डीजीपी ने चतरा में की एक महत्वपूर्ण बैठक

Chatra: एक लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की बढ़ती गतिविधियों के कारण न सिर्फ चतरा पुलिस बल्कि झारखंड पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी एम भी राव ने भी इन दिनों माओवादियों द्वारा की जा रही अपराधिक घटनाओं को एक चैलेंज के रूप में लिया है.

वही इस निमित्त आज चतरा पहुंचे डीजीपी द्वारा जिला पुलिस के आला अधिकारियों के साथ आगे की रणनीति पर मंथन करने के निमित्त एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस मौके पर डीआइजी एवी होमकर व एसपी ऋषभ झा समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

देर तक चले इस मैराथन बैठक में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे की रणनीति बनाने के साथ-साथ कई योजनाबद्ध उपायों पर विचार किया गया.

इसे भी पढ़ें : रक्तरंजित हुआ छठ घाट, नक्सलियों ने कोयला व्यवसायी को भूना

छठ घाट पर हो गयी थी कोयला कारोबारी की हत्या

गौरतलब है कि चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनदहाड़े माओवादी नक्सलियों द्वारा छठ घाट पर अर्घ्य देने के दरमियान एक कोयला कारोबारी की दिनदहाड़े माओवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना को देख जहां सारे लोग अचंभित रह गए, वही मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के समक्ष भी एक बहुत बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई.

बता दें कि न्यूजविंग ने 19 नवंबर को ही एक रिपोर्ट प्रकाशित कर इलाके में नक्सलियों की बढ़ी हुई गतिविधियों के प्रति आगाह किया था.

इसे भी पढ़ें : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पर लगी रोक हटी,150 सीटों पर नामांकन का रास्ता साफ

माओवादियों के सफाये की रणनीति तैयार

योजनाबद्ध तरीके से माओवादियों का जल्द होगा सफाया : DGPदूसरी ओर इस मौके पर सूबे के डीजीपी एम भी राव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरे राज्य से माओवादियों का सफाया तथा उसके खात्मा के लिए आगे की रणनीति बना ली गई है और इसे अंजाम तक पहुंचाने में हमारी पुलिस बिल्कुल भी नहीं हिचकेगी.

हालांकि चतरा में हुए इस वारदात की घटना में डीजीपी ने माओवादियों की अन्तरलिप्तता से इनकार नहीं किया है, किंतु उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही और भी सारे तथ्य एक-दो दिनों में सामने आ जाएंगे. इस मौके पर उन्होंने आम लोगों से भी अपेक्षित सहयोग की अपील की और कहा कि इन समाज के दुश्मनों के बारे में किसी भी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को निसंकोच शेयर करें.

इस मामले में उनकी सूचना बिल्कुल गोपनीय रखी जाएगी डीजीपी ने कहा आगे कहा कि  इन माओवादियों का सिर्फ एक ही उद्देश्य लेवी तथा पैसे वसूलना है. कहा कि पुलिस इनकी सारे क्रियाकलापों को योजनाबद्ध तरीके से नेस्तनाबूद कर देगी.

डीजीपी ने  जिले के पुलिस अफसरों की क्लास लगायी

खबर है कि डीजीपी ने नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर जिले के पुलिस अफसरों की क्लास लगायी है. उन्होंने जंगलवर्ती और नक्सल प्रभावित इलाकों में खुफिया तंत्र को दुरुस्त करने और नक्सलियों की गतिविधियों को लेकर पुलिस बल को टॉप अलर्ट मोड में रहने की नसीहत दी है. डीजीपी ने जिले के एसपी से शनिवार सुबह कोयला कारोबारी की हत्या की घटना की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें : डेढ़ किलोग्राम अफीम गाद के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार 

Related Articles

Back to top button