
Hazaribagh : जिले के केरेडारी थानाक्षेत्र के बुंडू गांव के पास सुरक्षा बलों और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए थे. मुठभेड़ को लेकर गुरुवार को उतरी छोटानागपुर के डीआइजी पंकज कंबोज ने प्रेसवर्ता की. प्रेसवर्ता में डीआइजी ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि टंडवा केरेडारी और पीपरवार के सीमावर्ती जंगली इलाके में टीपीसी कमांडर मुकेश गंझू के साथ 25 से 30 टीपीसी उग्रवादी सक्रिय हैं. जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है.
इसे भी पढ़ेंः18 सालों के बाद झारखंड का हुआ टीवीएनएल, बिहार ने सशर्त जतायी सहमति- झारखंड ने भरी हामी
40 मिनट तक दोनों तरफ से चली गोली
सूचना के अधार पर सीआरपीएफ 190 बटालियन और चतरा जिला के जिला बल ने संयुक्त अभियान चलाया. अभियान के दौरान उग्रादियों की टीम हज़ारीबाग जिले के केरेडारी बुंडू जंगल मेंं प्रवेश कर गये हैं. इधर हज़ारीबाग पुलिस भी संयुक्त ऑपरेशन में शामिल हो गयी. 35-40 मिनट तक चली ऑपरेशन में पुलिस की ओर से 400 राउंड और उग्रवादियों की ओर से लगभग 100 राउंड चली. जिसमें तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मार गिराया. 40 मिनट के तक चले ऑपरेशन में उग्रवादियों के मारे जाने के बाद अन्य उग्रवादी मौका देख भागने में सफल रहे. ऑपरेशन में 190 बटालियन के कमाडेंट अजय कुमार, चतरा एसपी अखिलेश बी बरियार, हज़ारीबाग एसपी मयूर पटेल, टंडवा एसडीपीओ और सिमरिया एसडीपीओ शामिल थे.
इसे भी पढ़ेंःमध्यस्थता के जरिये सुलझेगा अयोध्या विवाद, SC ने बनायी तीन सदस्यीय मध्यस्थता कमेटी
एक-47 के साथ अन्य हथियार व 2127 राउंड गोली बरामद
पुलिस ने सर्च के दौरान एक एक-47 राइफल, दो इंसास राइफल, एक देसी कट्टा, 1227 राउंड गोली, X95 मैगजीन (अमेरीकन निर्मित), 27 मोबाइल फ़ोन, 4920 रुपये, मैगजीन होल्डर व अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. वहीं मारे गये उग्रवादियों की पहचान जगेश्वर गंझू, प्रकाश महतो और सुंदर गंझु के रूप में हुई है. पुलिस की जांच में पता चला है कि जगेश्वर गंझू चतरा जिले के अलावे हज़ारीबाग, रामगढ, बालूमाथ, रांची जिले में कई कांडों में शामिल है.
इसे भी पढ़ें- लोहरदगा लोस सीट : सुदर्शन भगत की हैट्रिक रोकने के लिए अरुण उरांव हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार
मुख्यधारा में लौटें, नहीं तो चुन-चुन कर होगा एनकाउंटर : डीआइजी
प्रेसवार्ता के दौरान उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआइजी पंकज कम्बोज ने कहा कि चाहे किसी भी नक्सली संगठन के हो, समाज के मुख्यधारा में लौट आयें. इनके पास दूसरा कोई और विकल्प नहीं है. नहीं तो पुलिस एनकाउंटर करने से पीछे नहीं हटेगी. वर्तमान में झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलीसी बेहतर है. इसके माध्यम से नक्सली अपना नया जीवन शुरू कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरीय उपाध्यक्ष पर ढुल्लू का पलटवार, कहा- ये उद्यमी…




