Crime NewsRanchi

युवक ने चौथे तल्ले से कूदकर दी जान

Ranchi: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रूगड़ीगड़ा में नगर निगम की ओर से गरीबों के लिए बने फ्लैट के चौथे तल से बीती रात एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी. घटना शनिवार देर रात की है. मृतक का नाम रवि गोप है और वह उसी अपार्टमेंट में रहता था. रवि मजदूरी का का काम करता था.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे. लेकिन, इलाज से पहले मौत हो गयी। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि रवि नशा में धुत रहता था. इससे पहले भी  मृतक रवि पूर्व में भी दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है. आसपास के लोगों ने उसे दोनों बार बचाया था. लेकिन, वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं. मृतक रवि का एक तीन साल का बेटा भी है.

इसे भी पढ़ें – तीन जून से E PASS से मुक्ति की उम्मीद, हो रहा है विचार

Related Articles

Back to top button