GiridihJharkhandLead NewsTOP SLIDER

गिरिडीह के मधुबन और खुखरा में नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टावर

Giridih: भाकपा माओवादी ने शुक्रवार की देर रात मधुबन और पीरटांड़ थाना क्षेत्र के दो जगहों पर मोबाइल टावर उड़ा दिया. इस दौरान माओवादियों ने दोनों स्थानों पर नक्सली पर्चा भी छोड़ा है. जिसमे नक्सली नेता प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी का विरोध जताया है.

भाकपा माओवादी ने शुक्रवार रात 11 बजे के करीब उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मधुबन व खुखरा थाना क्षेत्र के महुआटांड़ धमाका कर जियो का दो टावर ध्वस्त कर दिया. माओवादी पोलितब्यूरो के सदस्य प्रशांत बोस व उनकी पत्नी शीला मरांडी को जेल में यातना दिए जाने का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी से झारखंड बिहार में छह दिवसीय प्रतिरोध दिवस मनाने व 27 को झारखंड -बिहार बंद करने की घोषणा रखी है.

वहीं घटना के दूसरे दिन घटनास्थल में एएसपी गुलशन तिर्की और इलाके के एसडीपीओ मनोज कुमार और डुमरी इंपेक्टर आदिकांत महतो पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं.

Related Articles

Back to top button