
Ranchi: खूंटी जिले के अड़की थाने की पुलिस ने फरार चल रहे माओवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार माओवादी का नाम सादो हेम्ब्रम है.माओवादी सादो हेम्ब्रम के ऊपर धारा-302/34 भा०द०वि० के तहत मामला दर्ज है और इसी मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था. अड़की थानेदार मुकेश कुमार यादव को जानकारी मिली थी माओवादी सादो हेम्ब्रम घर आया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार माओवादी सादो हेम्ब्रम के घर से 45 पीस मोओवादी पोस्टर और एक पीला रंग का माओवादी बैनर को बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछ-ताछ के दौरान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भा०क०पा० (माओवादी) का सक्रिय सदस्य होने तथा बरामद पोस्टर एवं बैनर को संगठन द्वारा बीते लोकसभा चुनाव-2024 में चुनाव बहिष्कार करने तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए नक्सली अमित मुण्डा द्वारा दिये जाने की बात स्वीकार की गई है, लेकिन पुलिस और अद्धसैनिक बलों की सक्रियता एवं चौकसी के कारण बैनर एवं पोस्टर को नहीं लगाया गया था.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बगोदर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प, चार जवान घायल




