
Ranchi : कोरोना की सेकेंड वेव से अभी भी लोग बाहर नहीं निकल पाए हैं. भले ही कोरोना के मामले कम हो गए हैं , लेकिन अब थर्ड वेव का खतरा मंडरा रहा है. इस बीच चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है. इसमें झारखंड के पांच जिलों में कोविड 19 वायरस के अलग-अलग वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है. वहीं इन पांच जिलों में सबसे ज्यादा डेल्टा वैरिएंट के केसेज सामने आए है. इसके बाद कप्पा और अल्फा वैरिएंट का नंबर है.
इसे भी पढ़ें :चुनाव से पहले पाला बदलनेवाले झारखंड के कई नेताओं की राजनीति हाशिये पर
364 सैंपल में 328 में वैरिएंट
हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और पलामू से 364 सैंपल कलेक्ट कर होल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे.
इनमें सबसे ज्यादा डेल्टा वैरिएंट के 204 लोगों में पुष्टि हुई है जबकि 63 लोगों में कप्पा वैरिएंट मिला है. इसके अलावा 32 लोगों में अल्फा वैरिएंट मिलने की बात कही गई है. बताते चलें कि कोविड 19 वायरस बॉडी से बॉडी अपने आप को अपग्रेड कर लेता है.
इसे भी पढ़ें :ऐसे पता करें कौन-कौन कर रहा है आपके नाम से सिम यूज, तुरंत करायें बंद
किस वैरिएंट के कितने केस
जिला डेल्टा कप्पा अल्फा अन्य
जमशेदपुर 86 43 07 09
रांची 26 08 18 04
धनबाद 32 04 00 13
हजारीबाग 39 05 02 02
पलामू 21 03 02 04
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : CBSE 12th Exam Result की मूल्यांकन प्रक्रिया से जो विद्यार्थी संतुष्ट नहीं, उनके लिए 15 अगस्त से परीक्षा




